Tulsi Care in Summers and Rain: बदलते मौसम में तुलसी की उचित देखभाल कैसे करें?

Wed, Jun 04 , 2025, 07:25 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

Tulsi summer care tips : हिंदू धर्म में तुलसी माता की पूजा (Tulsi Mata is worshiped) की जाती है। तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की कृपा प्राप्त होती है। तुलसी को देवी लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) का रूप माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, उस घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। रोजाना तुलसी की पूजा करने से व्यक्ति को सुख और शांति मिलती है। यह भी कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी होती है, वहां भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है। हालांकि, मौसम के हिसाब से तुलसी की सेवा में बदलाव करना बहुत जरूरी है। कई बार गर्मियों में तुलसी की सेवा करने के बाद भी वह सूख जाती है। तो आइए जानते हैं गर्मियों में तुलसी की सेवा के नियम।

अक्सर ऐसा होता है कि हम गर्मियों में माता तुलसी को लाल कपड़ा या दुपट्टा चढ़ाते हैं और फिर उसे बदलना भूल जाते हैं। आपको गर्मियों में समय-समय पर इन कपड़ों को बदलते रहना चाहिए। हो सके तो लाल रंग का सूती कपड़ा लें, उसे थोड़े पानी में भिगोकर तुलसी के चारों ओर बांध दें।

गर्मियों में यह सुनिश्चित करना बहुत जरूरी है कि तुलसी को सीधी धूप न लगे। आप चाहें तो पौधे को ऐसी जगह रख सकते हैं जहां उसे हल्की धूप मिले। गर्मियों में हर सुबह और शाम तुलसी को पानी दें। हालांकि, सूर्यास्त के बाद ऐसा नहीं करना चाहिए। अक्सर ऐसा होता है कि सही खाद, मिट्टी और पानी देने के बावजूद तुलसी के पत्ते सूख जाते हैं। अगर आपकी तुलसी के साथ भी ऐसा ही होता है तो समय-समय पर तुलसी के सूखे पत्तों को काट लें। इससे पौधे पर हवा का संचार सही तरीके से हो सकेगा। तुलसी माता की सेवा करने के साथ ही उनकी पूरे विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए। शाम के समय तुलसी माता के सामने घी का दीपक जलाएं।

 साथ ही तुलसी चालीसा का पाठ करें या तुलसी की आरती करें। तुलसी की सेवा करते समय सबसे महत्वपूर्ण नियम यह है कि रविवार या एकादशी तिथि को तुलसी को जल नहीं चढ़ाना चाहिए। इस गलती की वजह से अक्सर तुलसी सूख जाती है। दरअसल, इन दो दिनों में माता तुलसी ठाकुरजी के लिए व्रत रखती हैं। इसलिए तुलसी से जुड़े नियमों का पालन करना चाहिए। साथ ही इस बात का खास ध्यान रखें कि जिस जगह पर तुलसी रखी हो, उस जगह या उसके आस-पास कपड़े न सुखाएं। क्योंकि, गीले कपड़ों के आस-पास रहने से सफेद कीड़े लग जाते हैं। कई बार इससे तुलसी सूख भी जाती है। तुलसी की पूजा के कुछ नियम हैं, जिनका धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पालन किया जाता है।

 रोज सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनकर तुलसी को जल चढ़ाना चाहिए। मान्यता है कि रविवार और एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए और तुलसी के पौधे को छूना भी नहीं चाहिए। रोज सुबह स्नान करके साफ कपड़े पहनकर तुलसी को जल चढ़ाना चाहिए। तुलसी को जल चढ़ाते समय 'ॐ' मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। रविवार, एकादशी और द्वादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए, क्योंकि इन दिनों तुलसी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, बिना नहाए तुलसी को जल न दें और तुलसी के पौधे को गंदे हाथों से न छुएं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups