लोकतांत्रिक मर्यादाओं को खुलेआम ठेंगा दिखा रही है राजद-कांग्रेस : उमेश

Tue, Jun 03 , 2025, 09:03 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार जनता दल यूनाईटेड (Janata Dal United) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने आज आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और कांग्रेस अब सत्ता की भूख में इतना नीचे गिर चुकी है कि राजनीतिक शिष्टाचार और लोकतांत्रिक मर्यादाओं को खुलेआम ठेंगा दिखा रही है। कुशवाहा ने मंगलवार को यहां कहा कि सियासी लाभ के लिए संवेदनशील मुद्दों का राजनीतिकरण करना विपक्ष की आदत बन चुकी है। उन्होंने राजद शासन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश सरकार में अपराधी कानून के शिकंजे से नहीं बच सकते, जबकि राजद सरकार में तो मुख्यमंत्री आवास ही आपराधिक सरगनाओं के लिए सबसे सुरक्षित शरणस्थली बन गया था।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) -राबड़ी देवी के शासनकाल में महिलाओं की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। उस दौर में सत्ता संरक्षित अपराधियों ने बहन-बेटियों का जीना मुहाल कर दिया था। आज भी वह समय प्रदेशवासियों की स्मृति में एक भयावह और शर्मनाक अतीत की तरह जीवित है। कुशवाहा ने कहा कि कुढ़नी बलात्कार एवं हत्याकांड के आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया, जो नीतीश सरकार की त्वरित कार्रवाई और अपराध के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर आरोपी को कठोरतम सजा दिलाई जाएगी, जिससे पीड़िता को न्याय मिल सके और समाज में एक कड़ा संदेश जाए।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल, संवेदनशील और कानून-प्रधान शासन का ही परिणाम है कि आज महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। बेटियां आज शिक्षा, नौकरी और समाज में सम्मान के साथ आगे बढ़ रही हैं, जिसकी कल्पना करना भी राजद शासन में नामुमकिन था।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups