सोनी बीबीसी अर्थ ने जून में 'लाइफ बिलो ज़ीरो' का नया सीज़न और स्पेशल कार्यक्रमों की घोषणा की

Tue, Jun 03 , 2025, 11:39 AM

Source : Uni India

मुंबई। सोनी बीबीसी अर्थ (Sony BBC Earth) ने जून में 'लाइफ बिलो ज़ीरो (Life Below Zero)' का नया सीज़न और स्पेशल कार्यक्रमों की घोषणा की है। सोनी बीबीसी अर्थ इस जून दर्शकों को रोमांचकारी जीवन संघर्ष की कहानियों और पर्यावरणीय सरोकारों से जुड़ी प्रभावशाली डॉक्यूमेंट्रीज़ (impressive documentaries) से आकर्षित करने को तैयार है। चैनल पर प्रतिष्ठित सीरीज़ ‘लाइफ बिलो ज़ीरो’ का 11वां सीज़न प्रीमियर किया जा रहा है, जिसमें अलास्का के दुर्गम इलाकों में मानवीय जिजीविषा और आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानियाँ दिखाई जाएंगी।

 यही नहीं, विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) और महासागर दिवस (08 जून) के मौके पर भी विशेष प्रोग्रामिंग लाईन-अप तैयार की है, जिसमें हमारे ग्रह की पारिस्थितिक चुनौतियों और उन्हें संतुलन में बनाए रखने के प्रयासों पर केंद्रित डॉक्यूमेंट्रीज़ शामिल हैं। ‘लाइफ बिलो ज़ीरो’ का नया सीज़न दर्शकों को अलास्का के सुदूर और कठोर आर्कटिक क्षेत्र की एक जीवंत यात्रा पर ले जाएगा। 

यह उन लोगों की ज़िंदगी में झांकने का मौका देता है, जो परंपराओं, कौशल और इच्छाशक्ति के बल पर वहां जीवन जीते हैं। 16 जून को रात 10 बजे प्रीमियर होने वाला यह सीज़न जीवन के संघर्ष, आत्मनिर्भरता और प्रकृति से रिश्तों पर ज़ोर देता है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे ये लोग शहरी सुविधाओं से दूर बर्फीले बहावों को पार करते हैं, भोजन के लिए शिकार करते हैं और तूफानों से क्षतिग्रस्त अपने घरों की मरम्मत करते हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups