मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता (National Award-winning) निर्देशक सुभ्रजीत मित्रा (Subhrajit Mitra) निर्देशित फिल्म 'देवी चौधुरानी (Devi Chaudhurani)', 26 सितंबर को दुर्गा पूजा के अवसर पर रिलीज होगी। प्रसेनजीत चटर्जी और श्राबंती चटर्जी (Prasenjit Chatterjee and Shrabanti Chatterjee) अभिनीत और पंडित बिक्रम घोष द्वारा संगीतबद्ध फिल्म देवी चौधुरानी ,भारतीय सिनेमा में पहला आधिकारिक इंडो-यूके को-प्रोडक्शन है, जिसे भारत और यूनाइटेड किंगडम की सरकार द्वारा संयुक्त रूप से मान्यता दी गई है।
एडिटेड मोशन पिक्चर्स (India/USA) की अपर्णा और अनिरुद्ध दासगुप्ता तथा लोक आर्ट्स कलेक्टिव (भारत/यूके) के सौम्यजीत मजूमदार द्वारा निर्मित यह फिल्म बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के प्रतिष्ठित उपन्यास पर आधारित है, जिसे स्थानीय लोक कथाओं और औपनिवेशिक युग के ईस्ट इंडिया कंपनी के अभिलेखों के माध्यम से फिर से तैयार किया गया है।संन्यासी-फकीर विद्रोह की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म भारत की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी देवी चौधुरानी की अनकही कहानी को जीवंत करती है।
प्रोसेनजीत चटर्जी ने कहा, “देवी चौधुरानी सिर्फ एक फिल्म नहीं है, यह हमारे भूले- बिसरे नायकों को फिर से याद करने का प्रयास है। भवानी पाठक की भूमिका निभाना सिर्फ एक किरदार को चित्रित करने के बारे में नहीं था, बल्कि उस विद्रोह की भावना को मूर्त रूप देना था जो आज भी बंगाल के दिल में जलती है। यह एक ऐसी कहानी है, जिसे दुनिया को देखने की जरूरत है। एक ऐसी महिला की जो एक साम्राज्य के खिलाफ उठी, और एक ऐसी संस्कृति की जो चुप रहने से इनकार करती है।”
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Jun 03 , 2025, 11:33 AM