Chanakya Niti: नए साल की शुरुआत हुए छह महीने हो चुके हैं। इन छह महीनों में देश और दुनिया ने कई बदलाव देखे हैं। दुनिया के कई देशों में न सिर्फ तनाव रहा, बल्कि कई देशों में भूकंप भी आया। इसके अलावा दुनिया पर आर्थिक मंदी का साया भी मंडरा रहा है। इन सब बातों के चलते हमें खुद पर गौर करने की जरूरत है क्योंकि खुद की क्षमता को पहचानकर ही हम अपनी तरक्की हासिल कर सकते हैं। अगर हम आचार्य चाणक्य द्वारा बताई गई तीन बातों को अपना लें तो निश्चित तौर पर तरक्की हासिल कर पाएंगे।
आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में मानव जीवन के हर पहलू का जिक्र किया है। चाणक्य के अनुसार जीवन में असफलताओं से कभी नहीं घबराना चाहिए। व्यक्ति को असफलताओं से सीख लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। सफलता एक न एक दिन आपके पास आएगी, बस उसके लिए आपको धैर्य की जरूरत है। अगर आप जीवन में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आचार्य द्वारा बताई गई 3 बातों को कभी न भूलें। आइए जानते हैं वो तीन बातें क्या हैं…
1. पैसे की बचत
चाणक्य नीति कहती है कि कभी भी बिना सोचे-समझे पैसे खर्च नहीं करने चाहिए। पैसा ही एक ऐसी चीज है जो आपके बुरे वक्त में काम आती है। जब संकट के समय सभी लोग एक साथ आते हैं, तो पैसा एक सच्चे दोस्त की भूमिका निभाता है। इसलिए आचार्य चाणक्य पैसे को बर्बाद किए बिना उसका सही तरीके से संचय करने की सलाह देते हैं।
2. समय
चाणक्य नीति के अनुसार समय बहुत कीमती है। आपके जीवन का हर पल महत्वपूर्ण है। इसलिए समय को कभी भी बर्बाद न होने दें। हर पल इंसान को कुछ न कुछ सिखाता है। इसलिए अगर आप जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो समय का सम्मान करें। इससे आपको हमेशा सफलता मिलेगी। समय किसी के लिए नहीं रुकता, इसलिए यह हमेशा बदलता रहता है।
3. आलोचना
चाणक्य नीति के अनुसार हमें कभी भी दूसरों की आलोचना नहीं करनी चाहिए। आलोचना न सुनें, किसी की आलोचना न करें। जब हम किसी की आलोचना करते हैं, तो हम असफलता की राह पर होते हैं। आलोचना किसी के भी मन में नकारात्मकता की भावना को बढ़ाती है। इससे मानसिक तनाव भी बढ़ता है और मन अशांत रहता है। इसलिए आचार्य चाणक्य किसी की भी आलोचना करने से खुद को बचाने की सलाह देते हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Jun 02 , 2025, 09:45 AM