Chandrakanta Trailer: भोजपुरी फिल्म ‘चंद्रकांता’ का ट्रेलर रिलीज

Sun, Jun 01 , 2025, 07:37 PM

Source : Uni India

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार यश कुमार (superstar Yash Kumar) की आने वाली फिल्म ‘चंद्रकांता’ का ट्रेलर यश कुमार एंटरटेनमेंट के यूट्यूब चैनल से रिलीज कर दिया गया है। फिल्म चंद्रकांता (film Chandrakanta) की कहानी एक रहस्यमयी गांव से शुरू होती है, जहां के जंगल में एक खूबसूरत लेकिन खतरनाक परी (Sapna Chauhan) रहती है। मान्यता है कि जिसे यह परी देख लेती है, उसकी मौत निश्चित हो जाती है। इसी रहस्य से जुड़ी है यश कुमार के किरदार की कहानी, जिसे परी से बचाने के लिए घर से दूर भेज दिया जाता है। लेकिन जब वह लौटता है और अपनी नई जिंदगी शुरू करता है, तब एक दिन परी को देखने की जिज्ञासा उसे जंगल की ओर ले जाती है , और यहीं से शुरू होता है फिल्म का असली तिलिस्मी रोमांच।

ट्रेलर में जहां यश कुमार अपने सशक्त अभिनय से दर्शकों को बांधते हैं, वहीं सपना चौहान एक रहस्यमयी परी के किरदार में दर्शकों को मंत्रमुग्ध करती हैं। इसके अलावा त्रिशा कर मधु, प्रीति मौर्या, अमित शुक्ला, और अनिता रावत जैसे कलाकारों ने भी दमदार अभिनय से ट्रेलर को और रोचक बनाया है। फिल्म में सामाजिक सरोकार और पौराणिक रंगत का अद्भुत मिश्रण दिखाई देता है। इस फिल्म का निर्देशन रुस्तम अली चिश्ती ने किया है, जबकि निर्माण यश कुमार एंटरटेनमेंट और निधि मिश्रा द्वारा किया गया है। फिल्म की पटकथा एस. के. चौहान और यश कुमार ने लिखी है, वहीं संवाद मनोज गुप्ता ने लिखे हैं। संगीत की बागडोर साजन मिश्रा ने संभाली है, और गीतों को धरम हिंदुस्तानी और शेखर मधुर ने शब्दों से सजाया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups