भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) मध्यप्रदेश का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 14 जून से प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा (JP Nadda) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के आने की संभावना है। प्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने यूनीवार्ता से चर्चा में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि नर्मदापुरम जिले में स्थित पचमढ़ी में तीन दिनों के दौरान राज्य सरकार के सभी मंत्री, पार्टी विधायक और सांसद मौजूद रहेंगे। सत्र के उद्दघाटन और समापन सत्र में क्रमश: पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने की संभावना है।
विभिन्न सत्रों को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Dr Mohan Yadav), प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद और अन्य केंद्रीय तथा प्रदेश के पदाधिकारी संबोधित करेंगे। शिविर की तैयारियां पार्टी स्तर पर प्रारंभ कर दी गयी हैं। इस तरह के शिविर संगठन स्तर पर एक निश्चित अंतराल के बाद आयोजित किए जाते हैं। इस बीच तीन जून को राज्य की भाजपा सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक भी पचमढ़ी में आयोजित की गयी है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों को अंतिम स्वरूप दिया जा रहा है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sun, Jun 01 , 2025, 07:25 PM