Sonu Sood : सोनू सूद को मिला ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड

Sun, Jun 01 , 2025, 11:53 AM

Source : Uni India

हैदराबाद। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) को मानवीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड (Humanitarian Award) से सम्मानित किया गया है।
सोनू सूद लोगों की मदद के लिए हमेश तत्पर रहते हैं। कोरोना काल (Corona period) के दौरान सोनू सूद ने देशभर में लोगों की मदद की थी। सोनू सूद ने अपने फाउंडेशन सूद चैरिटी के माध्यम से देशभर में लोगों की मदद की थी। सोनू सूद को हैदराबाद में हुये मिस वर्ल्ड (Miss World) के ग्रैंड फिनाले में उनके मानवीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया गया। सोनू सूद को राणा दग्गुबाती ने यह अवॉर्ड दिया। इसके अलावा सोनू सूद इस साल मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जूरी के सदस्य भी थे।
'मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन' ('Miss World Organisation') सूद चैरिटी फाउंडेशन के साथ मिलकर स्तन कैंसर जागरूकता के लिए प्रोग्राम लॉन्च करेगा। इस साझेदारी का मकसद जागरूकता बढ़ाना, बीमारी की जल्दी पहचान को बढ़ावा देना और दुनिया भर में स्तन कैंसर से जूझ रहे लोगों की मदद करना है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups