Politics: मोदी की यात्रा के बीच कांग्रेस नेताओं ने पूछे सवाल!

Fri, May 30 , 2025, 08:59 PM

Source : Uni India

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की भोपाल यात्रा के एक दिन पहले आज मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) और विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार (Umang Singhar) ने राज्य से जुड़े अनेक मुद्दे उठाते हुए श्री मोदी से सवाल किए हैं।

श्री पटवारी ने श्री मोदी के नाम एक पत्र जारी करते हुए आरोप लगाया और कहा कि राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर बात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित करना ठीक है, लेकिन राज्य की महिलाओं के सम्मान पर भी ध्यान देना चाहिए। उन्होंने राज्य से जुड़े और भी मुद्दे उठाते हुए सवाल किए हैं।

इस बीच विपक्ष के नेता श्री सिंघार ने यहां मीडिया से कहा कि श्री मोदी को महंगायी, बेरोजगारी, किसानों, दलितों, आदिवासियों और घोटालों के संबंध में भी अपनी बात रखना चाहिए। वे इस राज्य की यात्रा पर आ रहे हैं, यह ठीक है, लेकिन उन्हें जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी बोलना चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups