Parveen Babi and Amitabh Bachchan : अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं जिनके पीछे न जाने कितनी अभिनेत्रियां दीवानी थीं, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री (film industry) में कई ऐसी अदाकाराएं हैं जो अमिताभ बच्चन के प्यार में दीवानी थीं। अमिताभ और रेखा (Rekha) के प्यार के चर्चे बॉलीवुड गलियारे (Bollywood corridors) में खूब होते थे। हालांकि बिग बी ने कभी इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया, लेकिन रेखा हमेशा सुपरस्टार के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर करती थीं। लेकिन उस वक्त बॉलीवुड में एक और हसीना थी, जिसका नाम था परवीन बाबी। परवीन बाबी अमिताभ बच्चन के प्यार में दीवानी थीं। अदाकारा ने बहुत कोशिश की, कसमें खाईं और रात भर आंसू बहाए लेकिन उन्हें बिग बी का प्यार नहीं मिला।
उस दौरान अदाकारा कई मेडिकल प्रॉब्लम और एक गंभीर बीमारी से गुजर रही थीं। यही वो वक्त था जब परवीन बाबी (Parveen Babi) अमिताभ बच्चन के लिए जोर-जोर से रोने लगती थीं। अदाकारा की परेशानी से हर कोई वाकिफ था। इन सबके बीच डायरेक्टर महेश भट्ट ने अमिताभ से मुलाकात की और एक्ट्रेस के साथ अच्छा व्यवहार करने और उनका ख्याल रखने को कहा।
इसी दौरान ये खबर भी उड़ी कि परवीन और महेश भट्ट एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों का नाम जोड़ा जा रहा था और इंडस्ट्री में उनके अफेयर की खूब चर्चा हुई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस का नाम डैनी डेन्जोंगपा और कबीर बेदी के साथ भी जुड़ा था। परवीन बाबी ने अपने करियर की बेहतरीन फिल्में दीं। लेकिन एक्ट्रेस की बीमारी ने सब तबाह कर दिया। साल 2005 में परवीन बाबी ने बीमारी के चलते अपनी जान ले ली।



Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, May 29 , 2025, 04:01 PM