नयी दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi Chief Minister Rekha Gupta) ने कहा है कि दिल्ली में ‘डबल इंजन-सरकार(double engine government)’ का पूरा फायदा लोगों को मिल रहा है और ‘विकसित भारत (developed Delhi)’ के साथ ‘विकसित दिल्ली’ बनाने का काम किया जा रहा है।
रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में अब जनता के द्वारा चुनी गई एक काम करने वाली सरकार आई है। उन्होंने दिल्ली की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि आपका विश्वास और हमारा प्रयास से एक सौ दिन में बहुत सारे नीतिगत फैसले लिए गये जो पिछली सरकार में ठीक नहीं थे।
केंद्र की योजनाएं (central schemes) जो यहां लागू नहीं हो रहा था उसे हम यहां लेकर आये। डबल इंजन की सरकार का पूरा फायदा यहां के लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र राज्य और निगम के समन्वय के साथ अच्छा काम किया जा रहा है जिससे विकसित भारत के साथ विकसित दिल्ली बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड 31 मई को लोगों के समक्ष रखेंगी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, May 28 , 2025, 02:47 PM