Edible Oils: शक्कर महंगी, खाद्य तेल में स्थिरता, दलहन- दाल मजबूत,चावल सामान्य!

Tue, May 27 , 2025, 06:40 PM

Source : Uni India

इंदौर। सियागंज किराना बाजार (Siyaganj grocery market) में शक्कर में मांग से तेजी दर्ज की गई। खाद्य तेलों (edible oils) में कामकाज स्थिरता लिए रहा। ति़लहन में लिवाली रही। मंडी बंद होने से प्रायवेट में दलहन मजबूत बताए गए। दालों में मांग रही। चावल में उठाव बना बताया गया।

किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में शक्कर मांग से तेजी रही। आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा गोला दिसावर के साथ ऊंचा रहा। खोपरा बूरा तथा हल्दी में उठाव बना बताया गया।

तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में ‌मजबूती दर्ज की गई। आज सोयाबीन रिफाइंड सस्ता बिका। तिलहन में पूछपरख रही। आने वाले दिनों में खरीदी को देखते हुए सुधार की अटकलें लगाई जा रही है।

दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में मांग के साथ उपलब्धता से स्थिरता रही। दालों में उठाव बताया गया इससे भाव मजबूती लिए रहे। चावल में काउंटर सेल‌ बढ़ी बताई गई।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups