प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाया कि लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पाकिस्तान के प्रवक्ता की तरह बयानबाजी कर रहे हैं।
मौर्य ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत मे कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस बौखला गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पाकिस्तान के प्रवक्ता के रूप में बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान पर भारतीय सेना द्वारा किए सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक से बौखलाई थी अब ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाई है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत बड़ी संख्या में ऐसे भी कांग्रेसी नेता हैं जो सर्वदलीय सांसदों का प्रतिनिधिमंडल दुनिया के अलग अलग देशों में गया है, उसमें कांग्रेस के नेता भी है, वे भारत सरकार के साथ है। प्रधानमंत्री और “ऑपरेशन सिंदूर” से देश के सेना की मुक्त कंठ से सराहना कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस के गिने चुने नेता जैसे राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सिद्धारमैया जैसे लोग पाकिस्तान की प्रशंसा करते हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय सेना दुश्मन को सबक सिखाने में सक्षम है। दुश्मन दुनिया के किसी भी कोने में छिपा हो भारत की सेना सीमा पार किए बिना उसको नेस्तनाबूद करने की माद्दा रखती है। मौर्य ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, वह “मुंगेरीलाल के हसीन सपने” देखते हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी सपना देखे थे कि 400 से अधिक विधायक जीत रहे हैं लेकिन जब परिणाम आया तो पस्त हो गए। उन्होंने कहा कि 2027 में सपा “समाप्तवादी पार्टी बनेगी।” यह पार्टी गुंड़ो, लठैतों, माफिया की पार्टी है। उससे समाज डरता है।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था भारतीय जनता पार्टी)(भाजपा) के शासन में ठीक हुई। सुशासन भाजपा के राज में आया है। विकास, शिक्षा, रोजगार के क्षेत्र में कार्य भाजपा के समय में हो रहा है। इसी उपलब्धियों और ‘सब का साथ सब का विकास और सबका विश्वास” को लेकर हम 2027 में जनता के पास जाएंगे, पूरा सहयोग मिलेगा यह विश्वास है।
गौरतलब है कि ज़िला पंचायत सभागार में शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से किया गया। इसमें शामिल होने के लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 27 , 2025, 07:55 AM