Maharashtra Rains: महाराष्ट्र के कई इलाकों में भारी बारिश , मुख्यमंत्री ने स्थिति की समीक्षा की!

Mon, May 26 , 2025, 09:14 PM

Source : Uni India

मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने यहां भारी बारिश (heavy rains) से उत्पन्न हालात की समीक्षा की है और पूरे प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोमवार को बयान में कहा कि मुख्यमंत्री ने उन स्थानों पर तत्काल पंचनामा बनाने का आदेश दिया है जहां नुकसान हुआ है। वह राज्य के मुख्य सचिव और राज्य आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के साथ लगातार संपर्क में हैं।

राज्य के पुणे, सतारा, सोलापुर, रायगढ़, मुंबई और एमएमआर क्षेत्रों में भारी बारिश ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। कार्यालय ने कहा कि बारामती में 25 घर आंशिक रूप से ढह गए हैं, बाढ़ में फंसे सात लोगों को बचाया गया है और 80 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि रविवार को बारामती में बाधित मोबाइल सेवाएं बहाल की जा रही हैं।

सतारा जिले के फलटन शहर में 163.5 मिलीमीटर बारिश हुई और दुधेबावी गांव के पास फंसे 30 निवासियों को बचाने के लिए एनडीआरएफ की एक टीम शहर में है। उन्हें रहने और खाने की सुविधा मुहैया कराई गई है। मुंबई में पिछले 24 घंटों में 135.4 मिलीमीटर बारिश हुई। शहर में छह जगहों से जलभराव की शिकायतें मिलीं। 18 जगहों से शॉर्ट सर्किट की घटनाओं की शिकायतें भी मिलीं।

मुंबई नगर निगम, (Mumbai Municipal Corporation) अग्निशमन विभाग, मुंबई पुलिस को सतर्क कर दिया गया है। कहीं भी जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। कार्यालय ने बताया कि मुंबई में पांच जगहों पर एनडीआरएफ की टीमें किसी भी तरह की मदद के लिए तैयार हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में मुंबई में बारिश और आंधी का अनुमान व्यक्त किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups