Politics : अगले विधानसभा चुनाव में वर्तमान के अधिकांश विधायक अपनी सीट गंवाने वाले हैं : प्रशांत!

Mon, May 26 , 2025, 06:22 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

सिवान। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने आगामी चुनाव से पहले बड़ा दावा करते हुए आज कहा कि अगले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) में वर्तमान के अधिकांश विधायक अपनी सीट गंवाने वाले हैं। किशोर ने सोमवार को 'बिहार बदलाव यात्रा' के तहत सिवान के रघुनाथपुर प्रखंड में जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में वर्तमान के अधिकांश विधायक अपनी सीट गंवाने वाले हैं, चाहे वो किसी भी पार्टी के हों। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भ्रष्टाचार से परेशान है, उन्हें पता है कि उनके विधायकों और सांसदों ने उनके लिए कुछ नहीं किया है। इसलिए बिहार की जनता अब बदलाव चाहती है।

 उन्होंने कहा कि आम लोग सरकार और अफसरों से इतने परेशान हैं कि चाहे आंगनबाड़ी सेविका हो या बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के छात्र या बेरोजगार, सभी सरकार के खिलाफ धरने पर हैं क्योंकि सरकार कान में तेल डालकर बैठी है। इसलिए अब चार महीने बाद बिहार में बदलाव दिखेगा, बिहार में नई व्यवस्था देखने को मिलेगी। किशोर ने आरोप लगाया कि केवल दिल्ली में 12 सांसदों के लालच और खुद बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) में नेतृत्व की कमी के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा ने बिहार की जनता पर थोप रखा है। यह बहुत गंभीर मुद्दा है कि एक सिपाही भर्ती होने से पहले शारीरिक और मानसिक परीक्षण से गुजरता है लेकिन सरकार मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की स्थिति साझा नहीं कर रही है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups