Eknath Shinde: एकनाथ शिंदे ने रक्षा बलों और मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए प्रस्ताव पेश किया!

Mon, May 26 , 2025, 08:37 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई/नयी दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्रियों की रविवार को नयी दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने ऑपरेशन सिंदूर की अभूतपूर्व सफलता पर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किया।

प्रस्ताव में भारतीय रक्षा बलों की वीरतापूर्ण कार्रवाइयों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के निर्णायक, साहसी और राष्ट्रहितकारी नेतृत्व की विशेष रूप से प्रशंसा की गयी। राजग के सभी घटक दलों के नेताओं ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव का समर्थन किया। शिंदे ने यहां अपने प्रेस बयान में कहा कि यह प्रस्ताव राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए राजग की एकजुट प्रतिबद्धता और श्री मोदी के नेतृत्व में दृढ़ विश्वास का प्रतीक है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups