रायबरेली सेंट्रल बार एसोसियेशन चुनाव के नतीजे घोषित

Thu, May 22 , 2025, 12:54 PM

Source : Uni India

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली अधिवक्ताओं की जिले की सबसे बड़ी संस्था सेंट्रल बार एसोसिएशन (Central Bar Association) के चुनाव के नतीजे बुधवार देर रात घोषित हुए। जिले की दीवानी एवं सत्र न्यायालय (Civil and Sessions Court) सेंट्रल बार एसोशिएशन मे देर रात घोषित हुए नतीजों में राकेश तिवारी एडवोकेट को अध्यक्ष और योगेंद्र दीक्षित एडवोकेट को महामंत्री घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष के पद पर सुनील कुमार तिवारी एडवोकेट विजयी हुए। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संतोष शुक्ला एडवोकेट ने फतेह हासिल की है। उपाध्यक्ष के दो पदों पर मुकेश बाजपेयी एडवोकेट और राघवेंद्र सिंह एडवोकेट ने अपना झंडा बुलंद किया है। 

वही कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सर्वेन्द्र सिंह एडवोकेट उर्फ बन्ना और संयुक्त मंत्री पद पर गोविंद बहादुर सिंह सुभाष श्रीवास्तव और शुभम अवस्थी विजयी हुए है।
वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य के पद पर अधिवक्ता गण अनुराग उपाध्याय करुणेंद्र मिश्रा संजय मिश्रा मुकेश कुमार सिंह, हिमांशु सिंह, कमलेश कुमार यादव विजयी हुए है। अध्यक्ष पद पर राकेश कुमार तिवारी के दो मतों के अंतर से निर्वाचित होने पर विपक्षी अधिवक्ताओ द्वारा पुनः मतगणना का दबाव पड़ा जिसके बाद पुनः मतगणना में दो मतों के अंतर से उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरेश कुमार यादव एडवोकेट को पराजित किया।

गौरतलब है कि काफी समय से सेंट्रल बार एसोसिएशन का चुनाव लंबित था इसके पीछे कारण कुछ विवाद था। इसी विवाद के कारण मामला उच्च न्यायालय में चला गया था। न्यायालय से रास्ता साफ होने के बाद बीते मंगलवार को अधिवक्ताओं के मध्य चुनाव हुए और आज देर रात तक परिणाम घोषित हुए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups