राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक आज इंदौर में! महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी

Tue, May 20 , 2025, 11:58 AM

Source : Uni India

इंदौर।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (Chief Minister Dr. Mohan Yadav) की अध्यक्षता में आज इंदौर में मध्यप्रदेश राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक होगी, जिसमें महत्वपूर्ण प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर (Lokmata Devi Ahilyabai Holkar) की नगरी इंदौर के प्रसिद्ध राजबाड़ा क्षेत्र में यह बैठक होगी। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार डॉ यादव कल देर शाम ही इंदौर पहुंच गए हैं। रात्रि में अपने मंत्रियों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही देर रात प्रसिद्ध सराफा क्षेत्र (famous Sarafa area) में भ्रमण कर खानपान का लुत्फ उठाया।

लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती की स्मृति को चिरस्थायी बनाये जाने के उद्देश्य से यह बैठक यहां आयोजित की गई है। मंत्रिपरिषद की विशेष बैठक के लिये राजवाड़ा को आधुनिक और परम्परागत शैली में सजाया गया है। यह पहला अवसर होगा, जब मंत्रिपरिषद, ऐतिहासिक विरासत से युक्त इस भव्य स्थल पर एकत्रित होकर जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण नीतियों पर मंथन करेगा।
सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव और सभी मंत्री लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ बैठक की शुरूआत करेंगे।

 इसके बाद वे राजवाड़ा में प्रवेश करेंगे, जहाँ भूतल पर मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याण, सुशासन से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा प्रस्तावित है। आयोजन में आने वाले समस्त अतिथियों के स्वागत-सत्कार की व्यवस्था मालवी परंपरा के अनुरूप की गई हैं। बैठक के बाद प्रथम तल पर पारंपरिक मालवी भोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय व्यंजन विशेष रूप से दाल-बाटी, दही बड़ा, मावा-बाटी आदि परोसे जाएंगे।

इसके साथ ही राजवाड़ा परिसर में “अस्थायी राज्य सचिवालय” की स्थापना की गई है, जहाँ बैठक के संबंध में सभी प्रशासनिक गतिविधियां संचालित होंगी। सुरक्षा के लिए विशेष पुलिस दल तैनात किया गया है। परिवहन, आवास और सुरक्षा की सभी व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस ऐतिहासिक बैठक के साथ-साथ विविध प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है। 

इसमें एक खंड देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन, व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का होगा। इसमें लोकमाता के त्याग, सेवा, प्रशासनिक दक्षता, धार्मिक सहिष्णुता और समाज कल्याण के विविध दृश्य चित्रों और अन्य माध्यमों के जरिए प्रस्तुत किये गये हैं। इस खंड में प्रदेश सरकार द्वारा लोकमाता के सिद्धांतों जैसे सुशासन, न्यायप्रियता, महिला सशक्तिकरण, लोकसेवा और जनकल्याण पर आधारित योजनाओं का प्रदर्शन किया गया हैं। साथ ही इंदौर के विकास पर आधारित अन्य चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups