राशा थडानी ने सुपरहिट गाना 'टिप टिप बरसा पानी' पर किया धमाकेदार डांस

Sun, May 18 , 2025, 04:30 PM

Source : Uni India

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री राशा थडानी (Bollywood actress Rasha Thadani) ने अपनी मां रवीना टंडन (Mother Raveena Tandon) के सुपरहिट गाना 'टिप टिप बरसा पानी' (Superhit song 'Tip Tip Barsa Paani') पर धमाकेदार डांस किया है।
राशा थडानी हमेशा से ही सोशल मीडिया पर सनसनी बनी हुई हैं। राशा ने इस वर्ष प्रदर्शित 'आजाद' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की है। राशा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में बना हुआ है। इस वीडियो में राशा अपनी मां रवीना के टिप-टिप बरसा पानी गाने में जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं।
राशा थडानी ने जी सिने अवॉर्ड्स 2025 में अपना जलवा बिखेरा है।राशा ने फिल्म मोहरा के गाने ‘टिप-टिप बरसा पानी’ पर परफॉर्म किया। अवॉर्ड फंक्शन में राशा थडानी ने डांस फ़्लोर पर धमाल मचा दिया। उन्होंने अपने बेहतरीन मूव्स दिखाये। राशा ने पीले रंग की साड़ी पहनकर डांस किया, उनको देखकर हर किसी को रवीना की याद आ गई। इसके अलावा राशा ने माधुरी दीक्षित के पॉपुलर गाना ‘एक दो तीन’ में भी जबरदस्त डांस किया। इन वीडियो को फैंस न सिर्फ पसंद कर रहे हैं, बल्कि इस पर कमेंट कर राशा की जमकर तारीफ भी करते नजर आ रहे हैं।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups