मुंबई: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने शुक्रवार को पहलगाम आतंकी हमले के संदिग्धों की सूचना देने पर दस लाख रुपये का इनाम घोषित किया। यह घोषणा जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पहलगाम हमले के तीन संदिग्धों की तस्वीरें जारी करने के बाद की गई।
शिंदे ने कहा, ''हम आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। हम नागरिकों से अपील करते हैं कि वे पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों के बारे में जानकारी दें। आतंकवादियों के बारे में जानकारी देने वालों को 10 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। हमारा उद्देश्य पहलगाम हमले में मारे गए लोगों और उनके परिजनों को न्याय दिलाना है।''
शिवसेना ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस के चल रहे प्रयासों का समर्थन करने की पहल की है। शिंदे ने नागरिकों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए आगे आने की भी अपील की।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, May 17 , 2025, 08:22 AM