Politics: राहुल गांधी अराजकता के पर्याय : मंगल

Thu, May 15 , 2025, 07:57 PM

Source : Uni India

पटना। बिहार के स्वास्थ्य मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय (leader Mangal Pandey) ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को अराजकता का पर्याय बताया और कहा कि उन्होंने (श्री गांधी) दरभंगा में प्रशासन के आदेश की अवहेलना कर अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश की है। पांडेय ने गुरुवार को कटाक्ष करते हुये कहा कि जंगल राज वालों के साथी श्री गांधी नकारात्मक राजनीति एवं अराजकता के पर्याय है। श्री गांधी ने दरभंगा में कांग्रेस के कथित शिक्षा न्याय संवाद जैसे फ्लॉप शो की विफलता को छुपाने के लिए विरोध का ड्रामा किया। प्रशासनिक आदेश की अवहेलना कर श्री गांधी द्वारा अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश निंदनीय है।

भाजपा नेता ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के गरिमामय पद पर होने के बावजूद श्री गांधी अपनी ऊटपटांग हरकतों एवं नकारात्मक राजनीति से शोहरत बटोरना चाहते है। उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला प्रशासन ने डॉ. अम्बेडकर छात्रावास की जगह टाउन हॉल में कार्यक्रम करने की अनुमति दी थी लेकिन अपेक्षित संख्या नहीं जुटने और जनता द्वारा नकारे जाने की वजह से उन्होंने स्थानीय प्रशासन द्वारा रोके जाने के बावजूद छात्रावास जाने की जिद की।

श्री पांडेय ने कहा कि श्री गांधी एवं उनकी पार्टी कांग्रेस बिहार में लाख कोशिश कर ले, इस बार बिहार की जनता कांग्रेस का खाता नहीं खुलने देगी। उन्होंने कहा कि जंगलराज वालों की सहयोगी कांग्रेस को बिहार की जनता वर्षों पहले अपने चित्त से उतार चुकी है। दशकों तक बिहार को लूटने एवं बर्बाद करने वाले कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल (Rashtriya Janata Dal) की बिहार में दाल गलने वाली नहीं है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups