मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने मुंबई में मेट्रो नेटवर्क (metro network )का विस्तार किए जाने की बुधवार को घोषणा की।
श्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्रियों अजीत पवार तथा एकनाथ शिंदे (Ajit Pawar and Eknath Shinde) ने आज मेट्रो रूट-9 पर दहिसर (पूर्व) से काशीगांव तक मेट्रो का तकनीकी निरीक्षण किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीगांव-दहिसर सेक्शन का तकनीकी परीक्षण चल रहा है। इसके पूरा हो जाने के बाद यह सेक्शन यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा।
उन्होंने कहा, "वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के लिए मेट्रो एक अच्छा विकल्प है। हम नेताजी सुभाष चंद्र मैदान से बांद्रा तक कनेक्टिविटी प्रदान करना चाहते हैं। इसके लिए विभिन्न चरणों में काम चल रहा है।"
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, May 14 , 2025, 07:28 PM