पुणे। इंडिया अगेंस्ट करप्शन (IAC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) नेता हेमंत पाटिल (leader Hemant Patil) ने राज्य के सभी राजनीतिक दलों से अगले चार महीनों में राज्य में होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों में अन्य पिछड़े वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने की बुधवार को अपील की। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है, जो पिछले कई महीनों से रुका हुआ था।
उन्होंने कहा कि इस आदेश के बाद राज्य सरकार के लिए अगले चार सप्ताह के भीतर अधिसूचना जारी करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा,“ नगर परिषद, जिला परिषद और नगर पंचायत चुनावों के लिए उम्मीदवारों का चयन करते समय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(राकांपा), शिवसेना, महाराष्ट्र नवनिमार्ण सेना (मनसे)और वंचित बहुजन आघाड़ी सहित अन्य दलों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी समुदायों को प्राथमिकता देनी चाहिए और अपने नेतृत्व को उचित प्रतिनिधित्व देना चाहिए।’’
राजनीतिक दलों ने स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी समुदाय को राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए 27 प्रतिशत उम्मीदवार देने की घोषणा की थी। श्री पाटिल ने याद दिलाया कि भाजपा और एनसीपी इसमें सबसे आगे थी और उन्होंने इन दलों और अन्य दलों से अपील की कि वे उम्मीदवारों के चयन में ओबीसी समुदाय को उचित हिस्सा दें, जिन्हें राजनीतिक नेतृत्व से वंचित रखा गया है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, May 14 , 2025, 07:00 PM