इंदौर। सियागंज किराना बाजार (Siyaganj grocery market) में शक्कर में मांग रही। खाद्य तेलों (Edible oils) में कमी हुई। आज सोयाबीन रिफाइंड सस्ता होकर बिका। तिलहन में लिवाली रही। दलहन मजबूत रहे। इससे चना तथा तुअर ऊंची रही। दाल में भाव नीचे बताए गए। चावल में उठाव रहा।
किराना बाजार
सियागंज किराना बाजार में शक्कर में मांग रही । आज शक्कर में चार गाड़ी की आवक हुई। खोपरा बूरा दिसावर के साथ मजबूत रहा। खोपरा गोला तथा हल्दी में उठाव बताया गया।
तेल-तिलहन
खाद्य तेलों में खरीदी सुस्ती से मंदा दर्ज किया गया। आज सोयाबीन रिफाइंड सस्ता बिका। तिलहन में पूछपरख के चलते मजबूती रही।
दाल-दलहन
संयोगितागंज अनाज मंडी में दलहन जिन्सों में मांग से चना कांटा तथा तुअर में सुधार देखा गया। दालों में नरमी रही, आज चना दाल सस्ती बिकी। वहीं चना बेसन में भाव कम हुए।चावल मजबूत बना रहा।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, May 13 , 2025, 06:36 PM