Road Accident : ठाणे में सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत

Mon, May 12 , 2025, 03:26 PM

Source : Uni India

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra) के शहर ठाणे (Thane City) में कपूरबावड़ी ब्रिज (Kapurbawdi Bridge) के पास एक सड़क दुर्घटना (Road Accident) में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
नागरिक आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने सोमवार को बताया कि रविवार को ट्रक अनियंत्रित होकर दोपहिया वाहन से टकरा गया। इस घटना में स्कूटर सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी।
घटना की सूचना मिलते ही, पुलिस, यातायात कर्मियों और एम्बुलेंस सेवाओं सहित आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत मौके पर पहुँच गए। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
यहां के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने ट्रक चालक की पहचान करने और उसे पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं, जो टक्कर के बाद घटनास्थल से फरार है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups