नयी दिल्ली,08 मई (वार्ता)। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) ने गुरुवार को कहा कि लोकतंत्र (Democracy) मूल रुप से अभिव्यक्ति और संवाद मेंं निहित है और लोकतंत्र तब पोषित होता है जब सत्ता की सीमाओं के प्रति सचेत रहा जाए।
श्री धनखड़ ने यहां इंडिया फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में कहा कि एक राष्ट्र की पहचान शिष्टाचार और अनुशासन से होती है। समकालीन शासन में लोकाचार का महत्व है। देश में लोक के अनुसार बदलाव हो रहा है।उन्होंने कहा कि देश में कुछ जिले पिछड़े थे और नौकरशाह उन क्षेत्रों में नहीं जाते थे। अब, वे 'आकांक्षी जिले' विकास में अग्रणी जिले बन गए हैं। सरकार ने द्वितीय और तृतीय श्रेणी के शहरों को भी आर्थिक गतिविधि का केंद्र बनाया है। स्मार्ट शहरों की एक प्रणाली तैयार की गयी है।
सत्ता और शासन के मूलभूत सिद्धांतों पर उप राष्ट्रपति ने कहा कि शक्ति सीमाओं से परिभाषित होती है। लोकतंत्र तब पोषित होता है जब हम सत्ता की सीमाओं के प्रति सचेत रहते हैं। सुशासन लोगों के कल्याण पर केंद्रित हाेता है। उन्होंने कौटिल्य का उल्लेख करते हुए कहा कि राजा की खुशी उसकी प्रजा की खुशी में निहित है। लोकतांत्रिक देश के संविधानों का दर्शन लोकतांत्रिक शासन और लोकतांत्रिक मूल्यों की अंतर्निहित भावना और सार है।
भारत के सभ्यतागत लोकाचार चिंतन पर श्री धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र तब सबसे बेहतर तरीके से विकसित होता है जब अभिव्यक्ति और संवाद एक दूसरे के पूरक होते हैं। यही बात लोकतंत्र को किसी भी अन्य शासन प्रणाली से अलग करती है। भारत में, लोकतंत्र संविधान के लागू होने या विदेशी शासन से स्वतंत्र होने के साथ शुरू नहीं हुआ।उन्होंने कहा कि भारत हजारों वर्षों से आत्मा में एक लोकतांत्रिक राष्ट्र रहा है। यह अभिव्यक्ति और संवाद, पूरक तंत्र-अभिव्यक्ति, वाद विवाद-वैदिक संस्कृति में अनंत वाद के रूप में जाना जाता है।
उप राष्ट्रपति ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कौटिल्य के दर्शन को व्यवहार में उतारा है। श्री मोदी का मानना है कि लोकतंत्र में भागीदारी होनी चाहिए। विकास में भी समान रूप से भागीदारी होनी चाहिए। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय कल्याण के लिए व्यक्तियों के योगदान पर बहुत जोर दिया।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, May 08 , 2025, 03:55 PM