Motilal Nehru Jayanti: खरगे-प्रियंका ने मोतीलाल नेहरू को जयन्ती पर किया नमन

Tue, May 06 , 2025, 12:48 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने स्वतंत्रता सेनानी पंडित मोतीलाल नेहरू (Pandit Motilal Nehru) की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।  खरगे ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा “महान स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष, पं० मोतीलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर श्रद्धांजलि। उनके द्वारा तैयार की गई 'नेहरू रिपोर्ट' में सबसे पहले, सभी भारतीयों के लिए मतदान का अधिकार व मौलिक अधिकारों की अवधारणा का प्रावधान रखा गया। राष्ट्रीय आंदोलन में उनका अभूतपूर्व योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।”

इससे पहले श्रीमती वाड्रा ने संसद के सेंट्रल हॉल में स्वतंत्रता सेनानी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पंडित मोतीलाल नेहरू जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups