भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिब छत्तीसगढ़ में संगठन के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Tue, May 06 , 2025, 12:40 PM

Source : Uni India

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब (Indian Youth Congress National President Udaybhanu Chib) पदाधिकारियों से मुलाकात करने के अलावा संगठन के कार्यक्रमों में शामिल होने पहुंचे हैं। हवाई अड्डा पर स्वागत करने के लिए विधायक संदीप साहू (MLA Sandeep Sahu), एनएसयूआई के महासचिव हनी बग्गा, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई (NSUI) के कार्यकर्ता मौजूद थे।

उदयभानु का महासमुंद और बिलाईगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ-साथ गिरौधपुरी में मंदिर दर्शन का भी कार्यक्रम है। इसके अलावा वह बिलाईगढ़ में जाति जनगणना पर आयोजित “धन्यवाद राहुल गांधी” कार्यक्रम के अलावा पहलगाम घटना के विरोध में महासमुंद जिले में आयोजित “युवा आक्रोश मशाल रैली” में शामिल होंगे। इन सबके बाद आज शाम को नियमित विमान से दिल्ली लौट जाएंगे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups