Waves: वेव्स सहकर्मियों व विषय वस्तु तैयार करने वालों के लिए एक शक्तिशाली मंच: हिमेश!

Sun, May 04 , 2025, 10:27 PM

Source : Uni India

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया (singer Himesh Reshammiya) ने कहा है कि विश्व श्रृव्य दृश्य विजुअल तथा मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES)सहकर्मियों और विषय वस्तु तैयार करने वालों के लिए एक शक्तिशाली मंच है।

वेव्स 2025 शिखर सम्मेलन के तीसरे दिन ‘भारतीय संगीत (Indian Music) को नई ऊंचाइयों पर ले जाना’ शीर्षक से एक ऐतिहासिक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उद्योग के दूरदर्शी और परिवर्तनकर्ताओं का एक उच्चस्तरीय पैनल शामिल था, जो भारतीय संगीत के वैश्विक उदय और आगे के अवसरों पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए थे।इस सत्र में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय संगीत उद्योगों (International Music Industries) के कुछ सर्वाधिक प्रतिष्ठित नाम एक साथ आए, जिन्होंने कलाकारों का कौशल बढ़ाने, संगीत प्रकाशन, डिजिटल विकास, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और उद्योग नवाचार पर अपने विचार साझा किए।

इस मौके पर हिमेश रेशमिया ने वेव्स 2025 को सहकर्मियों और विषय वस्तु तैयार करने वालों के लिए एक शक्तिशाली मंच बताया। उन्होंने नए लोगों के लिए तैयारी के महत्व पर जोर दिया और उन्हें सलाह दी कि वे अपना संगीत पोर्टफोलियो हमेशा तैयार और परिष्कृत रखें। अपने जीवन के अनुभवों को दर्शाते हुए, उन्होंने स्वीकार किया कि जबकि अतीत में सीमित अवसर थे, आज के महत्वाकांक्षी कलाकार अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए स्वतंत्र मंच और सोशल मीडिया का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, उन्होंने जोर देकर कहा कि सबसे महत्वपूर्ण कारक संगीत की गुणवत्ता है। दर्शकों से सही मायने में जुड़ने और उद्योग में अपनी पहचान बनाने के लिए यह आकर्षक और मधुर होना चाहिए।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups