फगवाड़ा। पंजाब भारतीय जनता पार्टी (BJP) अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष एस आर लद्धड़ (Scheduled Caste Morcha president SR Laddhar) ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से की गयी सर्जिकल स्ट्राइक (surgical strike) की प्रामाणिकता पर सवाल उठाने के लिए राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (chief minister Charanjit Singh Channi) की कड़ी निंदा की है। लद्धड़ ने शनिवार को यहां जारी एक बयान में श्री चन्नी की टिप्पणियों को ‘बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक’ बताया और कहा, “ ऐसे समय में जब हमारे बहादुर सैनिक आतंकवाद का मुकाबला कर रहे हैं और सर्वोच्च बलिदान दे रहे हैं, एक महत्वपूर्ण सैन्य अभियान पर संदेह करना राष्ट्र के साथ विश्वासघात से कम नहीं है। ”
उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में भारतीय सशस्त्र बलों (Indian armed forces) द्वारा नियंत्रण रेखा के पार की गयी सर्जिकल स्ट्राइक को व्यापक रूप से सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ एक साहसिक प्रतिक्रिया के रूप में देखा गया था। उन्होंने कहा कि यह स्ट्राइक देश के लिए एक ‘गर्व का क्षण’ था और उन्होंने उनकी वैधता को कम करने के पीछे की मंशा पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, “ हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा अभियानों पर सवाल उठाकर चन्नी ने न केवल हमारे जवानों का अपमान किया है, बल्कि भारत के दुश्मनों का हौसला भी बढ़ाया है। ”
भाजपा नेता ने श्री चन्नी पर राजनीतिक दबाव में पीछे हटने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया और कहा कि जनता के विश्वास और मनोबल को नुकसान पहले ही हो चुका है। उन्होंने कहा, “ इस तरह के गैरजिम्मेदार और राष्ट्रविरोधी बयान कांग्रेस नेताओं की मानसिकता को दर्शाते हैं, जो बार-बार संकट के समय देश के साथ खड़े होने में विफल रहे हैं। ”
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Sat, May 03 , 2025, 04:21 PM