Ganja seized by police: 70 लाख रुपये से अधिक कीमत का गांजा जब्त

Sat, May 03 , 2025, 11:30 AM

Source : Uni India

धुले। महाराष्ट्र में धुले जिले के शिरपुर तालुका में रोहिणी शिवर (Rohini Shivar in Shirpur taluka) के जंगल में एक गड्ढे में छिपाकर रखा गया 70 लाख रुपये से अधिक कीमत का 1010 किलोग्राम गांजा पुलिस ने जब्त किया (Ganja seized by police) गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जंगल में छापा मारा और एक इलाके में छिपाकर रखे गए गांजे का स्टॉक बरामद किया, जहां दो लोग पहरा दे रहे थे। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, हालांकि पुलिस ने उनका पीछा किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जंगल में तलाशी के बाद एक पेड़ के पास नई मिट्टी मिली। एक गड्ढा खोदा गया और जमीन के नीचे चादरों के साथ गांजे से भरे 34 कागज के बैग मिले। कुल 1,100 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों संदिग्धों के खिलाफ शिरपुर तालुका पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups