Maharashtra Din 2025 : महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर उत्तर भारतीय संघ में जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की गईं सिलाई मशीनें 

Fri, May 02 , 2025, 03:58 PM

Source : Hamara Mahanagar Desk

मुंबई: 1 मई को दो राज्यों, महाराष्ट्र और गुजरात, का गठन हुआ। पूरे राज्य में 'महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra Day)' बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आयोजकों और उत्तर भारतीय नेताओं द्वारा मराठी में भाषण के साथ हुई। उत्तर भारतीय टीम के अध्यक्ष संतोष आर.एन. सिंह (president Santosh R.N. Singh) ने कहा, "हमारा उद्देश्य सिर्फ़ मदद करना नहीं है, बल्कि सम्मान के साथ आत्मनिर्भरता पैदा करना है। 

 इस मौके पर मुंबई भाजपा उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, ब्रह्मदेव सिंह, वैजनाथ मिश्रा, कोषाध्यक्ष अजय सिंह, महामंत्री देवेंद्र उपाध्याय, अक्षैबर तिवारी, रमेश बहादुर सिंह, गीता संजय सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रामकुमार पाल, विनोद ‍मिश्रा, प्रल्हाद पांडेय, राजेश सिंह, अंतेश सिंह, संजू सिंह, रामनयन शर्मा, सुरेंद्र गिरी, मुकेश सिंह, श्रीनिवास तिवारी, महेश गुप्ता, अशोक कुमार दुबे, डॉ. किशोर सिंह, रेणु मल्लाह, आदित्य दुबे, राजकुमार सिंह, विजय सिंह के अलावा दहिसर शाखा अध्यक्ष जयशंकर पांडेय, लाल बाग शाखा के जसवंत यादव, मीरा रोड शाखा के आलोक सिंह, अनिल गलगली, रत्नेश सिंह, रमाशंकर सिंह, अरुण कुमार पांडेय, शिवदत्त सिंह, इंद्रमणि दुबे, आनंद प्रकाश मिश्रा, सुरेश अवस्थी, करणी सेना महिला अध्यक्ष सुंदरी ठाकुर, राघवेंद्रनाथ द्विवेदी, मनोज दुबे, ‍दिनेश सिंह, आशीष सिंह, सचिन हेडे सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं बढ़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह की तरफ से 100 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन का वितरण किया गया। 

यह कार्यक्रम दर्शाता है कि उत्तर भारतीय समाज महाराष्ट्र को सिर्फ़ रोज़गार का ज़रिया ही नहीं, बल्कि अपनी कर्मभूमि भी मानता है।"

इस मौके पर वरिष्ठ बीजेपी नेता कृपाशंकर सिंह ने बिना किसी का नाम लिए मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर निशाना साधा। 

उन्होंने कहा, “हिंदी माझी आई, मराठी माझी मावशी, यानी हिंदी हमारी मां है और मराठी हमारी मौसी है। लेकिन कुछ लोग महाराष्ट्र में भाषा के नाम पर विवाद खड़ा करना चाहते हैं। 

जो लोग मराठी अस्मिता की बात करते हैं, उनके अपने बच्चे मराठी नहीं बल्कि अंग्रेज़ी माध्यम में पढ़ते हैं। बांद्रा-पूर्व स्थित उत्तर भारतीय संघ भवन (North Indian Association Bhavan) में आयोजित इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र की संस्कृति की झलक देखने को मिली और पूरा परिसर ”जय भवानी-जय शिवाजी (Jai Bhavani-Jai Shivaji)” के नारों और राज्य गीत ”महाराष्ट्र माझा(Maharashtra Majha)” से गुंजायमान हो उठा।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups