भोपाल। केंद्र सरकार (Central Government) की ओर से आगामी जनगणना में जाति गणना को शामिल किए जाने के निर्णय को लेकर मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Jitu Patwari) ने आज कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अडिग लड़ाई ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) सरकार को ये फैसला लेने पर मजबूर कर दिया और ये जनगणना राज्य में वंचितों को उनका हक दिलाने में गेमचेंजर साबित होगी।
पटवारी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि गांधी की अडिग लड़ाई ने भाजपा को एक बार फिर घुटने टेकने पर मजबूर किया और जातिगत जनगणना का निर्णय लेना पड़ा। यह गांधी का विजन है जो ओबीसी, दलित, आदिवासी समुदायों को उनका हक दिलाएगा। मध्यप्रदेश कांग्रेस उनके साथ है। गांधी ने 2023-24 में संसद, रैलियों, सोशल मीडिया पर जातिगत जनगणना को राष्ट्रीय मुद्दा बनाया। तेलंगाना मॉडल को सामने लाकर, 50 फीसदी आरक्षण सीमा हटाने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि इसके पहले गांधी ने किसान कानूनों को रद्द करवाया, अग्निवीर योजना में सुधार करवाया, लेटरल एंट्री भर्ती रद्द की, और जीएसटी दरें कम करवाईं। नोटबंदी और कोविड लॉकडाउन की उनकी चेतावनियां सटीक थीं। राहुल गांधी की दूरदर्शिता बेजोड़ है।
पटवारी ने दावा किया कि मध्यप्रदेश में ओबीसी, दलित, आदिवासी समुदायों को हक दिलाने के लिए जातिगत जनगणना गेम-चेंजर होगी। मध्यप्रदेश कांग्रेस यह सुनिश्चित करेगी कि यह प्रक्रिया पारदर्शी हो और हर वंचित तक न्याय पहुंचे।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, May 01 , 2025, 11:55 AM