प्रवेश वर्मा ने पंजाब पर दिल्ली का पानी रोकने का लगाया आरोप;  कहा- पंजाब सरकार गंदी राजनीति कर रही है

Thu, May 01 , 2025, 11:51 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा (Delhi's Water Minister Pravesh Sahib Singh Verma) ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर दिल्ली और हरियाणा का पानी रोकने (stopping water) का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार गंदी राजनीति कर रही है।

 वर्मा ने गुरुवार को ‘एक्स’ पर पंजाब सरकार पर पानी रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “पंजाब सरकार हरियाणा और दिल्ली का पानी रोककर गंदी राजनीति पर उतर आई है। दिल्ली में हारने के बाद अब दिल्ली में जल संकट पैदा करना चाहते हैं।”

उन्होंने कहा, “हम दिल्ली में साफ़ और हर घर में पानी देने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं और अब पंजाब सरकार दिल्ली की जनता से ऐसे बदला लेना चाहती है। बंद करो ये गंदी राजनीति वरना पंजाब से भी जाओगे।” उल्लेखनीय है कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को कहा था कि पंजाब सरकार द्वारा पानी रोकने से दिल्ली में जल आपूर्ति बाधित हो सकती है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups