वोटबैंक के लालच में कांग्रेस झामुमो ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया :बाबूलाल मरांडी

Sat, Apr 26 , 2025, 04:19 PM

Source : Uni India

रांची। झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Jharkhand Babulal Marandi) ने आज राज्य सरकार (state government) पर बड़ा हमला बोला। मरांडी ने कहा कि विदेशी घुसपैठ (foreign infiltration) की समस्या झारखंड में विकराल रूप लेती जा रही। कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठिए संथाल परगना (Santhal Pargana) से बाहर अब कोल्हान में भी तेजी से बसते जा रहे हैं। पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया स्थित गांव में जहां कोई भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता, वहां 3 हजार मुस्लिम बच्चों का आधार कार्ड बन जाना झारखंड की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है।

उन्होंने कहा कि मस्जिद मदरसों में घुसपैठिए को शरण देकर उनका अवैध दस्तावेज़ तैयार किए जाने की सूचना कई बार सामने आ चुकी है। इसके बावजूद हेमंत सरकार बांग्लादेशी घुसपैठ की जांच रुकवाने सुप्रीम कोर्ट तक चली जाती है। मरांडी ने कहा कि वोट बैंक और सत्ता के लालच में झामुमो कांग्रेस ने झारखंड को बारूद के ढेर पर बैठा दिया है। भारतीय जनता पार्टी झारखंड की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा के लिए घुसपैठ के खिलाफ अपनी निर्णायक लड़ाई जारी रखेगी, ताकि मालदा, मुर्शिदाबाद जैसे हालातों से झारखंड को बचाया जा सके।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups