Refex Industries growth: रिफेक्स इंडस्ट्रीज़ ने FY25 में शुद्ध लाभ में 88% की जबरदस्त वार्षिक वृद्धि दर्ज की!

Fri, Apr 25 , 2025, 08:30 AM

Source : Hamara Mahanagar Desk

चेन्नई: रिफेक्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड (NSE - REFEX | BSE - 532884), जो कि राख और कोयला प्रबंधन, रेफ्रिजरेंट गैसों और ग्रीन मोबिलिटी जैसे विविध क्षेत्रों में सक्रिय अपने गतिशील पोर्टफोलियो के माध्यम से भारत के हरित परिवर्तन को गति दे रही है, कंपनी ने Q4 और FY25 के लिए अपने ऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की है — जो इसके एक सतत और टिकाऊ भविष्य की ओर एक और महत्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है।

मुख्य वित्तीय विशेषताएं -
Q4 FY25 स्टैंडअलोन वित्तीय प्रदर्शन:

* कुल आय: ₹629.07 करोड़ — साल दर साल 81.97% की जबरदस्त बढ़त
* EBITDA: ₹63.21 करोड़ — 45.30% की सुदृढ़ वार्षिक वृद्धि
* शुद्ध लाभ: ₹57.09 करोड़ — 59.68% की शानदार बढ़त
* बेसिक EPS: ₹4.42 — सालाना 36.79% की दमदार उछाल

वित्त वर्ष 2024-25 की स्टैंडअलोन वित्तीय प्रदर्शन:
* कुल आय: ₹2,482.52 करोड़, वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि 78.75%
* EBITDA: ₹216.42 करोड़, वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि 45.48%
* शुद्ध लाभ: ₹189.41 करोड़, वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि 87.63%
* बेसिक EPS: ₹15.46, वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि 69.49%

Q4 FY25 समेकित वित्तीय प्रदर्शन:
* कुल आय: ₹643.88 करोड़, वार्षिक वृद्धि 83.80%
* EBITDA: ₹63.82 करोड़, वार्षिक वृद्धि 54.71%
* शुद्ध लाभ: ₹47.92 करोड़, वार्षिक वृद्धि 43.59%
* EPS:₹3.71, वार्षिक वृद्धि 23.00%

वित्त वर्ष 2024-25 की समेकित वित्तीय प्रदर्शन:
* कुल आय: ₹2,518.02 करोड़, वार्षिक वृद्धि 79.73%
* EBITDA: ₹209.81 करोड़, वार्षिक वृद्धि 43.61%
* शुद्ध लाभ: ₹158.38 करोड़, वार्षिक वृद्धि 70.34%
* बेसिक EPS: ₹12.93, वार्षिक वृद्धि 53.87%

अन्य मुख्य विशेषताएं:
Q4 FY25 के लिए समेकित रिवेन्यू संरचना:
* ऐश एवं कोयला हैंडलिंग: ₹ 591.68 करोड़
* रेफ्रिजरेंट गैस: ₹ 16.59 करोड़
* पावर ट्रेडिंग: ₹ 1.24 करोड़
* ग्रीन मोबिलिटी: ₹ 15.44 करोड़
* सौर ऊर्जा: ₹ 2.78 करोड़

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए समेकित रिवेन्यू संरचना:
* ऐश एवं कोयला हैंडलिंग: ₹ 2,235.57 करोड़
* रेफ्रिजरेंट गैस: ₹ 61.59 करोड़
* पावर ट्रेडिंग: ₹ 109 करोड़
* ग्रीन मोबिलिटी: ₹ 37.64 करोड़
* सौर ऊर्जा: ₹ 11.62 करोड़
* अन्य: ₹ 7.59 करोड़
* सेल्स ऑफ सर्विस: ₹ 4.65 करोड़

रिफेक्स इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल जैन ने  टिप्पणी करते हुए कहा: "वित्त वर्ष 2024-25 हमारे सफर का एक और ऐतिहासिक पड़ाव है, जहाँ हम रिफेक्स को सतत और भविष्य-केंद्रित विकास की दिशा में मजबूती से आगे ले जा रहे हैं। हमारा प्रदर्शन हमारी विविध व्यावसायिक संरचना की ताकत और प्रमुख क्षेत्रों में की गई रणनीतिक पुनर्संरचना का प्रमाण है।

इस वर्ष, हमने अपने ग्रीन मोबिलिटी वर्टिकल को मजबूत और विस्तारित करने के लिए निर्णायक कदम उठाए—यह ऐसा क्षेत्र है जिसमें हम दीर्घकालिक विकास के लिए सक्रिय रूप से निवेश कर रहे हैं। बेंगलुरु में हमारे एयरपोर्ट टैक्सी संचालन को चरणबद्ध रूप से बंद करना, हमारे B2B और B2B2C अवसरों पर केंद्रित रणनीति का हिस्सा है—जहाँ हमारा ध्यान अब स्थिर मांग और दीर्घकालिक साझेदारियों पर है।

नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भी हमने ठोस प्रगति की है। हमने ‘वेनविंड रिफेक्स पावर लिमिटेड’ का गठन किया है, जो विंड टर्बाइन के निर्माण, आपूर्ति और कमीशनिंग पर केंद्रित होगी। इसके अतिरिक्त, एक सहायक कंपनी वेनविंड ‘रिफेक्स पावर सर्विसेस लिमिटेड’ की स्थापना भी की गई है, जो विंड एनर्जी के ऑपरेशन और मेंटेनेंस सेवाओं का कार्यभार संभालेगी। रिफेक्स भारत की हरित परिवर्तन यात्रा का सक्रिय भागीदार बना रहेगा और सभी के लिए दीर्घकालिक लाभ निर्माण करता रहेगा।”

 रेफेक्स इंडस्ट्रीज़ की हालिया मुख्य झलकियाँ:

ईवी व्यवसाय विस्तार और बेंगलुरु संचालन पुनर्संरेखण
• ग्रीन मोबिलिटी वर्टिकल ने स्थिर मांग पर आधारित बी2बी और बी2बी2सी एंटरप्राइज ई-मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर ध्यान केंद्रित करने के लिए बेंगलुरु एयरपोर्ट ईवी टैक्सी सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से बंद कर दिया है।

* यह वित्त वर्ष 2025-26 में चेन्नई, हैदराबाद, बेंगलुरु और मुंबई में अपनी 1,300+ ईवी फ्लीट में 1,000 इलेक्ट्रिक चार-पहिया वाहनों को एक राइड-हेलिंग साझेदारी के माध्यम से जोड़ेगा।

नवीकरणीय ऊर्जा विस्तार    
• अपनी नवीकरणीय ऊर्जा उपस्थिति को और सशक्त किया, वेनविंड रिफेक्स पावर सर्विसेस लिमिटेड के समावेश के साथ — जो पवन ऊर्जा के संचालन ऑपरेशन एंड मैटेनेंस सेवाओं में विशेषज्ञता रखती है।

पवन टरबाइन ऑर्डर
वेनविंड रेफेक्स पावर लिमिटेड (VRPL), एक सहायक कंपनी, ने कर्नाटक में टोरेंट पावर के प्रोजेक्ट के लिए 153.7 मेगावाट की पवन टरबाइन जनरेटर आपूर्ति का अपना पहला बड़ा ऑर्डर हासिल किया है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups