National Panchayati Raj Day: खरगे-राहुल ने दी पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं

Thu, Apr 24 , 2025, 11:42 AM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस (National Panchayati Raj Day) पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा की पंचायती राज ही लोकतंत्र का आधार स्तंभ है और इसकी मजबूती के लिए सबको मिलकर काम करने की जरूरत है।

 खरगे ने कहा “सभी देशवासियों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।पंचायती राज संस्थाएं भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधार स्तंभ हैं। भारत की आत्मा गाँवों मे बसती है, इसलिए गाँवों के विकास से ही देश का विकास संभव है।”

उन्होंने कहा “महात्मा गाँधी जी व विनोबा भावे जी के 'ग्राम स्वराज' से प्रेरणा लेकर राजीव गाँधी जी के प्रयासों से कांग्रेस ने देश में 73वां संविधान संशोधन अधिनियम लागू किया, जिसके तहत पंचायती राज को संस्थागत स्वरूप मिला और ज़मीनी स्तर पर लोकतंत्र मज़बूत हुआ। डॉ मनमोहन सिंह जी ने आज के दिन को 2010 में ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ घोषित किया। कांग्रेस, ग्राम स्वराज को सुदृढ़ करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।”

श्री गांधी ने कहा “देश के सभी मुखियाओं, पंचों और स्थानीय निकायों के सदस्यों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई। महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने को राजीव गांधी जी ने सशक्त पंचायती राज के ज़रिए साकार किया, और ग्रामीण भारत को देश की मुख्यधारा से जोड़ा। हमें मिलकर इस पहल को और मजबूत बनाने के प्रयास करने चाहिए।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups