पटना। बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल (Dr. Dilip Jaiswal) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले (Terrorist attacks) की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है। डॉ. जायसवाल ने बुधवार को कहा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ कायराना आतंकी हमला घोर निंदनीय है। इस अमानवीय कृत्य में कई निर्दोश पर्यटकों की जान गई है। मैं सभी दिवंगतों की पुण्यात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। इस घृणित कृत्य में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि हमले में सभी घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।"
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सिर्फ एक आतंकी हमला नहीं बल्कि इंसानियत की हत्या है। जिन्होंने अपनी जान गंवाई है, वे जम्मू-कश्मीर घूमने गए थे। उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि यह नया भारत है, जिसमें जघन्य कृत्य करने वालों को छोड़ा नहीं जाता है। इसके पहले भी सरकार ने आतंकियों को सबक सिखाया था। इस जघन्य कृत्य में शामिल आतंकियों को भी कड़ा सबक सिखाया जाएगा।
डॉ. जायसवाल ने कहा कि इस घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृहमंत्री जम्मू-कश्मीर पहुंचकर स्थितियों का जायजा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश का दौरे का सत्र छोटा कर वापस देश लौट आए। यह सरकार की गंभीरता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की हालत बदल गई है, जो इन आतंकियों के आकाओं को अच्छा नहीं लग रहा था। अब कश्मीर के युवा भी इस देश की 'जन्नत' को 'जन्नत' बनाए रखना चाहते हैं।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Wed, Apr 23 , 2025, 06:26 PM