नयी दिल्ली। भारत ने दूरसंचार विभाग में संयुक्त बेतार सलाहकार एम. रेवती (M. Revathi) को अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (ITU) में रेडियो संचार ब्यूरो के निदेशक पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। दूरसंचार मंत्रालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि वैश्विक रेडियो स्पेक्ट्रम शासन में प्रभावशाली भूमिका के लिए कई दशकों में पहली बार किया गया भारत का यह सबसे महत्वपूर्ण प्रयास है। सुश्री रेवती इस संस्था के निदेशक के रूप में अगली पीढ़ी के रेडियो संचार मानक तैयार करने और सभी तक समान रूप से स्पेक्ट्रम की पहुंच सुनिश्चित करने में केंद्रीय भूमिका निभाएंगी। वह इस पद को संभालने वाली पहली महिला होंगी।
सुश्री रेवती को स्पेक्ट्रम और उपग्रह कक्षाओं के प्रबंधन में करीब 30 वर्षों का अनुभव है। वह आईटीयू क्षेत्र ई (एशिया/ऑस्ट्रेलिया) और डी (अफ्रीका) का प्रतिनिधित्व करेंगी जो विश्व की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ जिनेवा में स्थित संयुक्त राष्ट्र की विशेष एजेंसी है जो यह सुनिश्चित करती है कि विश्व की संचार प्रणालियां एक साथ, सुरक्षित और न्यायसंगत रूप से काम करें। आईटीयू का रेडियो संचार ब्यूरो वैश्विक रेडियो आवृत्तियों और उपग्रह कक्षाओं को नियंत्रित करता है, जो 5जी, 6जी, अंतरिक्ष ब्रॉडबैंड, आपदाओं की स्थिति में प्रतिक्रिया के लिए इन सीमित संसाधनों के प्रबंधन के उद्देश्य से महत्वपूर्ण है। भारत ने पिछले वर्ष अक्टूबर में नयी दिल्ली में विश्व दूरसंचार मानकीकरण सम्मेलन (WTSA) की मेजबानी की थी जिसमें वैश्विक दूरसंचार के क्षेत्र में भारत के नेतृत्व की सराहना हुई थी। इस सम्मेलन में 150 से अधिक देशों के 3,700 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था जो एक रिकार्ड है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Apr 22 , 2025, 08:07 PM