केंद्र सरकार कांग्रेस की आवाज को दबाने का प्रयास ईडी के माध्यम से कर रही है : के राजू

Wed, Apr 16 , 2025, 04:28 PM

Source : Uni India

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड अखबार (National Herald newspaper) से जुड़े मनि लॉड्रिंग केस (money laundering case) में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Lok Sabha Rahul Gandhi) के उपर झूठे केस में चार्जशीट दर्ज करने के विरोध में कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन के तहत आज झारखंड में भी झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में ईडी कार्यालय (ED office) का घेराव किया गया। राजधानी रांची में सुबह 10 बजे से 02 बजे तक कांग्रेस के कार्यकर्ता, नेता, मंत्री नारेबाजी करते हुए ईडी कार्यालय घेराव करने पहुंचे। जहां एक सभा का भी आयोजन किया गया।

घेराव और सभा कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के राजू, झारखंड के सह प्रभारी डॉ सिरिवेला प्रसाद, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल नेता प्रदीप यादव, उपनेता राजेश कच्छप, कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की, जलेश्वर महतो, मंत्री डॉ इरफान अंसारी, सुबोधकांत सहाय, विधायक सुरेश बैठा, रामचन्द्र सिंह, नमन विक्सल कोंगाडी, अम्बा प्रसाद,, राजेश ठाकुर, डॉ प्रदीप बलमुचू केएन त्रिपाठी, गुंजन सिंह, आदि शामिल थे।

झारखंड प्रभारी के राजू ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा द्वारा लोकतंत्र और संविधान की हत्या बार-बार इस देश में की जा रही है, जिस मामले में हमारे नेता सोनिया जी एवं राहुल जी को क्लीन चिट मिल चुका है। उस मामले को फिर से इस लिए उठाया जा रहा है कि आगामी बिहार चुनाव, गुजरात के चुनाव, कांग्रेस पार्टी की सक्रियता से देश के प्रधानमंत्री बौखला गए हैं। 

राहुल गांधी के द्वारा लगातार सदन में जो रोजगार की बात, महंगाई की बात, किसानों की बात, देश की गिरती अर्थव्यवस्था की बात, अमेरिका द्वारा भारत में टैरिफ लगाने की बात को मुखर रूप से देश हित में उठाया जा रहा है। इससे पुरी केन्द्र की सरकार विचलित हो गई है और कांग्रेस की आवाज को दबाने का प्रयास ईडी के माध्यम से की जा रही है। लेकिन देश के प्रधानमंत्री को यह पता नहीं है यह गांधी परिवार है, जिसने देश के लिए इतनी कुर्बानियां दी है जितनी प्रधानमंत्री गिनती नहीं गिन सकते है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups