Manipur Police: मणिपुर पुलिसकी बड़ी सफलता !  पिछले 24 घंटों में चार अलग-अलग घटनाओं में 11 उग्रवादी गिरफ्तार

Wed, Apr 16 , 2025, 12:15 PM

Source : Uni India

इंफाल। मणिपुर पुलिस (Manipur Police) और सुरक्षाकर्मियों ने पिछले 24 घंटों में चार अलग-अलग घटनाओं में 11 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बुधवार को कहा कि सुरक्षा बलों ने थौबल जिले के हीरोक-पीएस (Heirok-PS in Thoubal district) के अंतर्गत बाजार के पास से चार उग्रवादियों (involved in extortion) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोग थौबल जिले के आम लोगों से जबरन वसूली में शामिल थे। उनके पास से पिस्तौल और हथगोला (Pistol and hand grenade) बरामद किया गया।

एक अन्य घटना में मणिपुर पुलिस ने इंफाल पूर्वी जिले के वेइथौ चिरू से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। मणिपुर पुलिस ने इंफाल पश्चिम जिले के लाम्फेल-पीएस के अंतर्गत एक हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से एक उग्रवादी को गिरफ्तार किया। वह इंफाल और उसके आसपास के क्षेत्र में आम लोगों से धन की मांग/धमकी देकर जबरन वसूली की गतिविधियों में संलिप्त था। केंद्रीय बलों ने तेंगनौपाल जिले के मोरेह पुलिस थाने के अंतर्गत सीमा स्तंभ 81 के पास से तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups