स्टार प्लस के शो 'कभी नीम नीम कभी शहद' में सेलिब्रिटी शेफ के किरदार में नजर आयेंगे अबरार काज़ी

Mon, Apr 14 , 2025, 12:57 PM

Source : Uni India

मुंबई। अभिनेता अबरार काजी (Actor Abrar Qazi) स्टार प्लस के शो 'कभी नीम नीम कभी शहद(Kabhi Neem Neem Kabhi Shahad)' में सेलिब्रिटी शेफ के किरदार में नजर आयेंगे। स्टार प्लस (Star Plus) एक बार फिर अपने नए शो 'कभी नीम नीम कभी शहद' के साथ दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। इस शो में अबरार क़ाज़ी, लीड रोल निभा रहे हैं जो ‘उदय वीर’ के किरदार में नजर आएंगे। अबरार काजी ने कहा, उदय एक सेलिब्रिटी शेफ है, बहुत पॉपुलर है, और सिर्फ़ अपने खाने के लिए नहीं, बल्कि अपने पूरे वाइब के लिए लोग उसे पसंद करते हैं। उसमें एक नैचुरल चार्म है, खासकर यंगस्टर्स के बीच। 

वो मजेदार है, ज़िंदादिल है, और लोगों को अपनी ओर खींचने का उसका अपना अंदाज़ है। उसका एक छोटा सा करीबी ग्रुप है, और वो उनके लिए काफी प्रोटेक्टिव है। जरूरत पड़ी तो उनके लिए फैमिली से भी भिड़ जाएगा। अबरार काजी ने कहा,“मुझे जो सबसे ज़्यादा पसंद है वो ये है कि वो सिर्फ़ बाहर से खुशमिजाज़ और बेफिक्री वाला लड़का नहीं है। अंदर ही अंदर उसे अपनी माँ की बहुत याद आती है, ये उसकी ज़िंदगी का एक हिस्सा है जो चुपचाप दर्द झेल रहा है। वो मस्तमौला है, लेकिन उसके अंदर गहराई भी है। 

जब वो अकेला होता है, तब उसके इमोशन्स सामने आते हैं, वो कमज़ोर पड़ता है और ये वो हिस्सा है जो वो दुनिया को ज़्यादा नहीं दिखाता। मुझे लगता है, यही उसका चार्म, उसकी वफादारी और उसकी असलियत का मेल है जो उसे इतना प्यारा और परतों वाला किरदार बनाता है।” कभी नीम नीम कभी शहद ,21 अप्रैल से स्टार प्लस पर शुरू हो रहा है।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups