मुंबई। पृथ्वी तिवारी (Prithvi Tiwari) और संचिता बनर्जी (Sanchita Banerjee) की भोजपुरी फ़िल्म 'गुम है किसी के प्यार में(Ghum Hai Kisi Ke Pyaar Mein)' की शूटिंग शुरू हो गयी है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भोजपुरी फ़िल्म (Bhojpuri film) गुम है किसी के प्यार में" की शूटिंग शुरू हो गयी है। इस फ़िल्म के निर्देशक संदीप मिश्र नें बताया कि भोजपुरी फ़िल्म गुम है किसी के प्यार में फिल्मजगत के इतिहास में मील का पत्थर साबित होंगी। यह दर्शकों को खूब पसंद आएगी।
संदीप मिश्र नें बताया क़ि लक्स इंटरटेनमेन्ट के बैनर तले बन रही फ़िल्म गुम है किसी के प्यार में ,पूरी तरह से पारिवारिक एवं दर्शकों में रोमांच पैदा करने वाली है। दक्षिण भारत की करीब दस फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता पृथ्वी तिवारी फिल्म मे मुख्य भूमिका निभा रहे है तथा संचिता बनर्जी,संजुक्ता राय,मनोज सिंह टाइगर,साहब लाल धारी,प्रमोद पांडे,चेतन सिंह,अंशु तिवारी, रमेश यादव, मनमोहन मिश्रा ,अंशु तिवारी भी अहम भूमिका में है।
फ़िल्म गुम है किसी के प्यार में की पटकथा और संवाद संजय तिवारी और चंदन सिंह ने लिखे हैं। छायाकार कृष्णा पांडे,गीतकार प्रमोद पांडे, रवि राज दिपू ,संगीतकार मधुकर आनंद, सह निर्देशक संजय तिवारी, विशाल शर्मा एवं करिश्मा यादव है। एक्शन अशोक लाल यादव का है।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Mon, Apr 14 , 2025, 12:51 PM