सरकार महिला सशक्तिकरण के लिये वचनबद्ध है: बघेल

Tue, Apr 01 , 2025, 04:17 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। केन्द्रीय पंचायत राज्य एस पी सिंह बघेल (Panchayati Raj SP Singh Baghel) ने सोमवार को लोकसभा में कहा कि सरकार महिला सशक्तिकरण (women empowerment) के लिये वचनबद्ध है और राज्य सरकारें चाहें तो पंचायत चुनावों में महिलाओं के लिये आरक्षण की सीमा (limit of reservation) 50 प्रतिशत तक बढ़ा सकती हैं।

श्री बघेल ने प्रश्न काल के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के बजरंग मनोहर सोनवाने के प्रश्न के उत्तर में कहा कि पंचायतों में महिलाओं के लिये 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान है और राज्य सरकारें चाहें तो इसे 50 प्रतिशत बढ़ा सकती हैं। कुछ राज्यों में सरकारें इस आरक्षण की सीमा को 50 फीसदी तक ले गयी हैं।

उन्होंने श्री सोनवाने के एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि अदालती मामलों की वजह से महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, तालुका पंचायत और जिला पंचायत के चुनाव नहीं कराये जा पा रहे हैं। अदालती मसले के सुलझने के बाद महाराष्ट्र में ये चुनाव करा दिये जायेंगे।

उन्होंने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि तीन हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में पंचायत भवनों के निर्माण के लिये केन्द्र सरकार धन उपलब्ध कराती है।
 

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups