देश की अर्थव्यवस्था को मोदी ने कर दिया बर्बाद : कांग्रेस

Mon, Mar 31 , 2025, 03:07 PM

Source : Uni India

नयी दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने आरोप लगाया है कि देश की अर्थव्यवस्था बहुत खराब हो गई है और लोग सोना गिरवी रखकर कर्ज ले रहे हैं तथा उसे लौटा नहीं पा रहे हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) अर्थव्यवस्था मजबूत होने के जुमले में मस्त हैं और इस दिशा में कोई उपाय नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस ने आधिकारिक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर कहा, “श्री मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था का भट्ठा बैठा दिया है। यह बात रिज़र्व बैंक (Reserve Bank') के आंकड़ों से साबित होती है। हालात इतने बुरे हैं कि लोगों के पास कमाई का जरिया नहीं है और उन्हें घर चलाने के लिए गहने तक गिरवी रखने पड़ रहे हैं।”

पार्टी ने कहा, “रिज़र्व बैंक के मुताबिक-देश में सोना गिरवी रखकर कर्ज लेने वाले तेजी से बढ़े हैं। गोल्ड लोन में 87 प्रतिशत का उछाल आया है। ये बताता है कि देश की जनता आर्थिक तंगी से गुजर रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश के 100 करोड़ लोगों के पास जरूरी खर्च के लिए भी पैसे नहीं हैं। ऐसे में मजबूर होकर उन्हें घर के गहने गिरवी रखने पड़ रहे हैं और उससे घर चलाना पड़ रहा है।”

कांग्रेस का यह भी कहना है कि लोग कर्ज लेने के बाद उसे चुका भी नहीं पा रहे हैं और सोना गिरवी रखकर ऋण न चुका पाने वालों की संख्या 30 फीसदी तक बढ़ गई है। पार्टी कहती है,“इससे साफ है-देश की जनता आर्थिक तंगी से त्रस्त है और श्री नरेन्द्र मोदी अपनी मौज में मस्ती में हैं। उन्हें न जनता की फिक्र है, न देश की चिंता। वह अपने मित्र को बिजनेस दिलाने और अमीर बनाने में व्यस्त हैं।”

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups