राजग सरकार ही करेगी बिहार का विकास : जायसवाल

Sun, Mar 30 , 2025, 09:53 PM

Source : Uni India

पटना।बिहार भारतीय जनता पार्टी (BJP) अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल (Dr. Dilip Jaiswal) ने कहा कि प्रदेश के लोगों को भरोसा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार ही राज्य का विकास करेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को आयोजित मिलन समारोह में नालंदा, गया,भभुआ, जिलों से आए 300 से अधिक युवकों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. जायसवाल ने सभी लोगों को सदस्यता ग्रहण करवाई और पार्टी में स्वागत किया।

डॉ. जायसवाल ने पार्टी में आए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि जब पार्टी का विस्तार होता है तो संगठन मजबूत होता है। उन्होंने भाजपा को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बताया और कहा कि इन सभी लोगों का ही नहीं, देश के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजग पर विश्वास और भरोसा है। इन सभी लोगों का भरोसा है कि राजग सरकार ही बिहार का विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा धीरे-धीरे गांव के गरीबों से जुड़ेगी। हमारा लक्ष्य गांव के गरीब, शोषित और वंचितों तक पहुंचना और अपनी विचारधारा से जोड़ना है।

डॉ. जायसवाल ने कहा कि आज पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर इन युवाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इन सभी लोगों ने पार्टी में आस्था व्यक्त की है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि इन सभी लोगों के आने से पार्टी मजबूत होगी और ये पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

इस मिलन समारोह में अमित कुमार चंद्रवशी, वीरेंद्र प्रसाद, कुमार सानु, विशाल कुमार चंद्रवशी, धनंजय चंद्रवशी, शैलेन्द्र कुमार, प्रवीण कुमार, बाल्मीकि प्रसाद, रविदास चंद्रवशी, रुदल पंडित, रौशन कुमार, पुटूस कुमार, चुन्नू चंद्रवशी सहित 300 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता लेकर पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर बिहार के सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार, पूर्व विधान पार्षद लाल बाबू प्रसाद, नवीन केशरी, अनामिका पासवान, सुधीर कुमार, विशाल सिंह भी उपस्थित रहे।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups