रांची। झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) के बजट सत्र (budget session) के अंतिम दिन आज सदन में भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की हत्या का मामला (Anil Tiger murder case) को लेकर जोरदार हंगामा हुआ जिसके कारण सभा की कार्यवाही 12बजकर 55 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही (proceedings of the house) शुरू होने से पहले ही भाजपा विधायक ने राज्य की विधि व्यवस्था को लेकर धरने पर बैठ गये। सभी विपक्ष के विधायक कानून व्यवस्था को ठीक करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो के सदन में आसन ग्रहण करते ही भाजपा के सी पी सिंह ने अनिल टाइगर के हत्या का मामला उठाया। राज्य के नगर विकास मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू ने कहा कि क्या कारण है कि हजारीबाग आज एपिक सेंटर बना हुआ है। उन्होंने कहा कुछ लोग कानून व्यवस्था खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हत्या की घटना दुखद है।
इसी दौरान भाजपा के सदस्य सदन के बीच में आ गए और हंगामा करने लगे। बाद में सत्ता पक्ष के कई मंत्री और विधायक सदन के बीच में आकर भाजपा के खिलाफ बोलने लगे। विधानसभा अध्यक्ष महतो ने सदन को व्यवस्थित करने का हर संभव प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12बजकर 55 मिनट तक के लिए स्थगित कर दी।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 27 , 2025, 12:21 PM