भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी(Harish Chaudhary), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (Congress President Jeetu Patwari) और कांग्रेस सचिव रणविजय सिंह (Congress Secretary Ranvijay Singh) आज रीवा और मऊगंज जिले में कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार चौधरी, पटवारी और सिंह रीवा में रीवा, गुढ़, त्योंथर, मनगंवा, सिरमौर एवं सिमरिया एवं मऊगंज जिले की मऊगंज एवं देवतालाब विधानसभा क्षेत्र के विधानसभावार कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत चर्चा करेंगे।
इससे पहले कल यह नेता खजुराहों से सतना पहुंचे और वहां वरिष्ठ नेताओं एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, सीडब्लूसी मेंबर कमलेश्वर पटेल भी मौजूद थे। नेताओं के खजुराहों पहुंचने पर एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
पटवारी ने कल सतना प्रवास के दौरान प्रदेश में व्याप्त भयावह स्थिति और सरकार का माफियाओं को संरक्षण मिलने पर मीडिया के समक्ष तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। इस दौरान नेताओं ने सतना में सतना, चित्रकूट, रामपुर बघेला, नागौद, रैगांव, मैहर जिले की मैहर एवं अमरपाटन विधासभा क्षेत्र के कांग्रेसजनों से विधानसभावार कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये संगठनात्मक चर्चा की।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Thu, Mar 27 , 2025, 11:38 AM