Odisha Assembly: ओडिशा विधानसभा से निलंबित कांग्रेस विधायकों ने रात भर दिया धरना

Wed, Mar 26 , 2025, 11:44 AM

Source : Uni India

भुवनेश्वर। ओडिशा विधानसभा (Odisha Assembly) से निलंबित कांग्रेस विधायकों ने कल रात विधानसभा सुरक्षा (assembly security) द्वारा बाहर निकाले जाने के बाद मंगलवार की मध्यरात्रि से अपने निलंबन के खिलाफ कांग्रेस भवन के पास सड़क पर धरना दिया। निलंबित विधायक पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं के साथ रात भर विरोध में सड़क पर सोये (suspended MLAs slept on the road)। उनका आरोप है कि सुरक्षा कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की।

उन्होंने दावा किया कि विधानसभा सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें सदन के वेल से जबरन हटा दिया, जहां वे अपने निलंबन का विरोध करने के लिए धरना दे रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास और ओडिशा कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू, अन्य नेताओं के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। 

 उन्होंने राज्य सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने और भाजपा शासन के पिछले नौ महीनों के दौरान राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता जताने के लिए विपक्ष की आवाज को दबाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी भाजपा सरकार की “तानाशाही” के प्रति मूकदर्शक नहीं बनी रहेगी और इसके खिलाफ लड़ने के लिए सड़कों पर उतरने का प्रण लिया।

Latest Updates

Latest Movie News

Get In Touch

Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.

Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265

info@hamaramahanagar.net

Follow Us

© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups