देवरिया। कांग्रेस (Congress) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह (Akhilesh Pratap Singh) ने यहाँ उत्तर प्रदेश सरकार के आठ साल के कार्यकाल को विकास उत्सव (Vikas Utsav) पर तंज कसते हुए कहा कि उनका यह विकास उत्सव मात्र एक जुमला बनकर रह गया है। सिंह मंगलवार को यहाँ यूनीवार्ता से कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार अपने आठ साल के कार्यकाल को विकास उत्सव मना रही है, जबकि सच्चाई इसके उलट है। उन्होंने कहा कि देवरिया सहित प्रदेश में विकास एक जुमला बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया की तीन चीनी मिलों को छह माह में चालू करने की घोषणा सात साल पहले की थी, जो अभीतक नहीं चली और जुमला साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 2018 में देवरिया बाईपास/रिंग रोड का शिलान्यास किया था, जो अभीतक नहीं बना। उन्होंने कहा कि देवरिया के तत्कालीन सांसद कलराज मिश्र ने केन्द्रीय विद्यालय भवन का शिलान्यास किया था। जो अभीतक बनना ही नहीं शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने तीन साल पहले कुशीनगर हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था और कहा था कि यहाँ कई यात्री विमान रोज आयेंगे, लेकिन उद्घाटन के कुछ महीने बाद से ही कुशीनगर एयरपोर्ट बंद है। सिंह ने कहा कि देवरिया बस अड्डा जीर्ण-शीर्ण है। देवरिया में सदर अस्पताल नहीं है। देवरिया से कसया और देवरिया से गोरखपुर मार्ग पर अण्डरपास और देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर एक ओवरब्रिज बनाकर डबल लेन करने का वादा भाजपा कई वर्षों से कर रही है,लेकिन यह सब जुमला ही निकला।
Mahanagar Media Network Pvt.Ltd.
Sudhir Dalvi: +91 99673 72787
Manohar Naik:+91 98922 40773
Neeta Gotad - : +91 91679 69275
Sandip Sabale - : +91 91678 87265
info@hamaramahanagar.net
© Hamara Mahanagar. All Rights Reserved. Design by AMD Groups
Tue, Mar 25 , 2025, 10:20 PM